x

विमेंस प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस, दिल्ली हारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: mykhel

मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। नाबाद 60 रन बनाने वाली मुंबई इंडियंस की नैटली सीवर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।