हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुँची मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: instagram
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पीठ के निचले हिस्से की लंदन के एक हॉस्पिटल में सफल सर्जरी हुई है। इस सर्जरी के बाद हार्दिक रिकवरी में जुटे हुए हैं। इसी बीच गुरुवार को नीता अंबानी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुँची। इसकी जानकरी खुद हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फ़ोटो शेयर करके दी। नीता अंबानी लंदन में स्पोर्ट्स बिजनेस समिट को संबोधित करने पहुंची थी। हार्दिक को अभी पूरी तरह रिकवर होने में वक्त लगेगा।
