पहले क्वालिफायर में दिल्ली को हराकर छठी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली कैपिटल्स को पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस के आगे 57 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं गत चैंपियन मुंबई ने इस जीत के साथ छठी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुंबई ने चार बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब जीता है। जबकि 2010 में उसे फाइनल में चेन्नई से हार मिली थी। ये पहली बार है जब मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची।
