ऑपरेशन के बाद कोर्ट में लौटे मरे, जीत के साथ की वापसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के पूर्व नंबर वन और तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंडी मरे ने पांच महीने बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेला। उन्होंने एटीपी क्वींस क्लब टेनिस चैंपियनशिप में स्पेन के फैलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर 7-6 (7/5), 6-3 से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि एंडी मरे ने 5 महीने बाद मैच खेला। वे कूल्हे के ऑपरेशन के बाद से कोर्ट से दूर थे। मरे इसके बाद विंबलडन में खेलेंगे।