मैच के दौरान हाथापाई पर उतारू हुए थे मुश्फिकुर रहीम, अब मांगी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बांग्लादेश में इस समय घरेलू क्रिकेट के अंतर्गत खेले जाने वाली बंगबन्धु टी-20 कप खेला जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मुश्फिकुर रहीम बेक्सिम्को ढाका टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बीते सोमवार को फार्च्यून बरिशाल और बेक्सिम्को ढाका के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया, जिसमें कप्तान रहीम अपने साथी खिलाड़ी नसुम अहमद पर आपा खो बैठे और हाथापाई तक उतारू हो गए थे। अब उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है।