कोरोना पीड़ितों और गरीबों की मदद के लिए मुशफिकुर रहीम नीलाम करेंगे अपना बैट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने देश में कोरोना से जंग में मदद के लिए अपना बैट नीलाम करने का फैसला किया है। बता दें यह वही बैट है, जिससे मुशफिकुर रहीम ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। दुनियाभर में इस समय कोरोनावायरस के खिलाफ जंग चल रही है। यह नीलामी ऑनलाइन होगी और इससे मिलने वाली राशि गरीब लोगों के लिए खर्च की जाएगी।