मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने घोषित की अपनी टीम, सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 20 सदस्यीय टीम की कप्तानी आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। MCA ने बीते शनिवार को अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की है। मुंबई की टीम में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और अथर्व अंकोलेकर को भी जगह दी गई है।