मुथैया मुरलीधरन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंकाई क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई है। वह मौजूदा आइपीएल सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। 49 वर्षीय मुरलीधरन 1347 शिकार के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।मुरलीधरन ने 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। वह 1996 में श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।
