जडेजा-पुजारा-राहुल समेत पांच भारतीय क्रिकेटरों को नाडा का नोटिस; 2 महिला क्रिकेटर भी शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा समेत पांच भारतीय क्रिकेटरों द्वारा अपने रहने के स्थान की जानकारी नहीं देने के चलते राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया। दूसरी तरफ बीसीसीआई ने इस देरी के लिए पासवर्ड गड़बड़ी का हवाला दिया। इन 5 खिलाड़ियों में दो महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा द्वारा भी अपने रहने के स्थान की जानकारी नहीं दी गई।
