ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में नडाल ने किर्गियोस को हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
19 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन नडाल ने मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-3, 3-6, 7(8)-6(6), 7(7)-6(4) से मात देकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। नडाल ने 12वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। बता दें नडाल के अलावा अब तक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी हैं; एलेक्जेंडर ज्वेरेव, स्टान वावरिंका, डोमिनिक थीम और सिमोना हालेप।
