एटीपी फाइनल्स के अपने पहले ही मैच में ज्वेरेव से हारे नडाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लंदन में जारी एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल हारे। उन्हें जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 6-2, 6-4 से हराया। स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर भी अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से हारे थे।19 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल और ज्वेरेव के बीच ये छठा मुकाबला था। नडाल को पहली बार उनके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
