क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को हराकर नेपोली ने छठी बार जीता "कोपा इटेलियन कप", बिना दर्शकों के हुआ मैच
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
"कोपा इटेलियन कप" के फाइनल मैच में क्लब-नेपोली ने रोनाल्डो की टीम युवेंटस को 4- 2 से हराकर छठी बार यह कप अपने नाम कर लिया है। पहले तो दोनों टीमों के बीच बगैर किसी गोल के मैच ड्रा हो गया लेकिन पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में नेपोली ने जीत हासिल कर ली। इस रोमांचक मैच को 200 से ज्यादा देशों में लाइव दिखाया गया। रोनाल्डो इस मैच का हिस्सा नही थे।
