अगले महीने लगेगा राष्ट्रीय कुश्ती शिविर! साई और कुश्ती महासंघ के बीच तारीखों को लेकर बातचीत जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण अगले महीने राष्ट्रीय कुश्ती शिविर आयोजित कर सकता है। साई फिलहाल भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ तारीखों को लेकर बात कर रहा है। पिछले महीने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 57 राष्ट्रीय खेल महासंघों की मान्यता रद्द होने पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने की जिम्मेदारी उठाई थी। पुरुष खिलाड़ियों का शिविर सोनीपत में तो महिलाओं का शिविर लखनऊ में आयोजित होगा।
