नवी मुंबई में खेला जाएगा फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पहली बार फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप हो रहा है। 2 नवंबर से शुरु हो रही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को नवी मुंबई में होगा। देश के पांच शहरों अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की 16 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। इस दौरान कुल 32 मैच खेले जाएंगे। मंगलवार को आयोजन समिति ने इसकी घोषणा की।
