जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने किया टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सालभर से कोहनी की चोट से जूझ रहे इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ ईस्ट मीटिंग टूर्नामेंट में 87.86 मीटर तक भाला फेंका। नीरज ने अप्रैल 2019 में सर्जरी कराई। उन्होंने अगस्त 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में 88.06 मीटर नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था। उन्होंने 2018 में कॉमनवेल्थ और एशियाड में मेडल जीते थे।
