भाला फेंक पुरुष एथलीटों की ताजा रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंचे नीरज चोपड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
विश्व एथलेटिक्स ने भाला फेंक पुरुष एथलीटों की ताजा रैंकिंग जारी की। जिसमें भारतीय नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट ने 14 एथलीटों को पछाड़ा। नीरज विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में 1,315 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे जर्मनी के जोहांस वेटर हैं जिनके 1396 अंक हैं। वेटर ने 2021 में सात बार 90 से अधिक मीटर दूर भाला फेंका।
