नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बीते शनिवार को कुओर्ताने खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 86.69 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पर अपना कब्जा जमाया है। नीरज ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। टोक्यो ओलंपिक 2021 के बाद यह नीरज के लिए दूसरा इवेंट था और उसमें ही उन्होंने स्वर्ण हासिल कर लिया है।