सेलिंग वर्ल्ड कप में नेत्रा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत की सेलर नेत्रा कुमानन ने सेलिंग वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अमेरिका में इतिहास रच दिया। इसी के साथ नेत्रा ये मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई। उन्होंने मियामी में होने वाली हेंपेल वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेते हुए, राउंड टू में ब्रॉन्ज जीता। वे लेजर रेडियल इवेंट में तीसरे नंबर पर रहीं। अब नेत्रा का लक्ष्य टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करना है।