बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, टॉम लैथम करेंगे कप्तानी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश की खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बुधवार को न्यूजीलैंड की 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर और विल यंग। चोटिल केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम को टीम का कप्तान बनाया गया है। डेवोन कॉनवे, विल यंग और डेरिल मिचेल को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।