न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोरी एंडरसन अब यूएसए की टी 20 लीग में खेलते नजर आएंगे
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड के हरफनमौला ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने चोटों से परेशान होकर इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। हालांकि एंडरसन ने अमेरिका में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट टी20 में खेलने के लिए तीन साल का करार किया है और वह अपना दमखम वहां दिखाते नजर आएंगे। एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 2,000 से ज्यादा रन बनाए और 90 विकेट भी अपने नाम की। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेलते हुए भी नजर आए थे।
