न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप के लिए टीम घोषित की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
न्यूजीलैंड ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम घोषित की। यूएई और ओमान में संयुक्त रूप से होने वाले विश्व कप के लिए टीम घोषित करने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बनी। केन विलियमसन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैंपमैन, डेवोन कोन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमिसन, डैरिल मिचेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी और टिम साउथी टीम में शामिल हैं।
