न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला हॉकी टीम को तीसरे मैच में 1-0 से हराया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारतीय महिला टीम को तीसरे मैच में 1-0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से एकमात्र गोल होप राल्फ ने 37वें मिनट में किया। हालांकि भारत ने मैच में आक्रामक शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया, लेकिन दुर्भाग्य से गोल नहीं हो सका। वहीं इससे पहले भारतीय टीम ने सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया था।
