x

न्यूजीलैंड ने ठुकराई पाकिस्तान दौरा बहाल करने की मांग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: www.stuff.co.nz

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 15 सालों बाद पाकिस्तान दौरा बहाल करने की मांग पूरी तरह से निरस्त कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि इस समय जो हालात हैं वो टीम की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं हैं। जिसके चलते अक्टूबर में न्यूजीलैंड की टीम सयुंक्त अरब अमीरात में पाक के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से कई टीमों ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।