केन विलियम्सन और हेनरी निकोलस अभ्यास सत्र से ही वापस होटल भेजे गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड को शुक्रवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ का तीसरा टेस्ट खेलना है। लेकिन उससे पहले बुखार के चलते न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन और बल्लेबाज हेनरी निकोलस अभ्यास सत्र में ही वापस होटल भेजे गए। मेडिकल स्टाफ दोनों खिलाड़ियों को बाकियों से अलग रखना चाहता है, ताकि अन्य खिलाड़ियों को बीमारी ना हो। दूसरी ओर गेंदबाज नील वेग्नर ने भी वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा ना लेने का फैसला किया।
