5वीं बार सुपर ओवर में हारा न्यूजीलैंड तो विलियम्सन बोले- ये हमारे लिए शुभ नहीं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 5वीं बार सुपर ओवर हार गया। भारतीय टीम ने हैमिल्टन में खेले गए मैच के सुपर ओवर में उसे हराया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा- सुपर ओवर हमारे लिए शुभ नहीं रहा है। हमें निर्धारित ओवरों में ही अच्छा करना होगा और अच्छे परिणाम लाने होंगे। न्यूजीलैंड ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 बार सुपर ओवर खेला है।