न्यूजीलैंड पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर जारी की एक अजीबोगरीब चेतावनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Facebook
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है और यहां पर उसने दोनों ही वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. जिसके बाद न्यूजीलैंड पुलिस ने भारतीय टीम को लेकर एक हास्यप्रद चेतावनी जारी की है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि कुछ मेहमान लोग न्यूजीलैंड के मासूम लोगों को बुरी तरीके से पीट रहे हैं और उन लोगों को खास सावधान रहने की जरूरत है जिनके हाथ में गेंद या बल्ला जैसी दिखने वाली कोई चीज है.