न्यूजीलैंड ने जारी किया नए सीजन का कॉन्ट्रैक्ट, फिलिप्स और मिचेल पहली बार किए गए शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बीते गुरुवार को 2021/22 सीजन के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। 20 लोगों को मिली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बीजे वाटलिंग और अजाज पटेल को जगह नहीं मिली है। वाटलिंग ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह आगामी इंग्लैंड दौरे और टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद क्रिकेट से संन्यास लेंगे।