पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची न्यूजीलैंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 176 रनों से हराकर क्लीन स्वीप किया। इसके अलावा केन विलियमसन की कप्तानी में टीम आईसीसी रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर पहुंची। उसके अब 3198 अंक हुए। 118 रेटिंग के साथ टीम ऑस्ट्रेलिया से भी आगे निकली। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार लगातार छह टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।
