न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: टी-20 सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 दिसंबर से शुरु हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल पाकिस्तान के कप्तान और टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाबर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर बैठना पड़ रहा है। फिलहाल टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें दोबारा चेक किया जाएगा।