न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं कप्तान बाबर आजम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल सके पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की फिटनेस अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।अंगूठे में फ्रैक्चर से उबर रहे बाबर अब 26 दिसंबर से शुरु हो रहे पहले टेस्ट को भी मिस कर सकते हैं। दरअसल बाबर का अंगूठा अब तक सही नहीं हुआ है और उनकी जगह मोहम्मद रिजवान पहले टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी कर सकते हैं।