न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शेन डाउरिच और केमार रोच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद अब शुक्रवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज को बड़े झटके लगे हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डाउरिच दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दोनो खिलाड़ी वापस वेस्टइंडीज लौटने वाले हैं। 14 सदस्यीय टेस्ट टीम में से फिलहाल दो खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं तो वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन लगभग तय है।