न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी राजस्थान रॉयल्स के स्पिन सलाहकार नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए अपना स्पिन सलाहकार बनाया। आईपीएल ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज़ किया था। इस बार उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।27 वर्षीय सोढ़ी गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले और मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लुश मैक्रम के साथ काम करेंगे। सोढ़ी ने 8 आईपीएल मैचों में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 9 विकेट चटकाए थे।
