दोहरा शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज बीजे वॉटलिन ने की संन्यास की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cricket-Addictor
न्यूजीलैंड के दिग्गज टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ अगले महीने इंग्लैंड में खेले जाने वाले आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद वीजे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेंगे। भारत और न्यूजीलैंड आइसीसी द्वारा पहली बार आयोजित टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं। 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन में खिताबी मुकाबला खेला जाना है।
