लॉकडाउन के बीच शुरू हो सकते हैं खेल! ऑस्ट्रेलिया पहुंची न्यूजीलैंड की रग्बी टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड वॉरियर्स की टीम नेशनल रग्बी लीग में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। अब इस कड़ी में कोरोना के चलते विश्व भर में लॉकडाउन के बीच खेलों के फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। नेशनल रग्बी लीग ने इस टीम के ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश पाने के लिए मंजूरी हासिल कर ली थी। न्यूजीलैंड वॉरियर्स की टीम को लेकर एक विमान छोटे से कस्बे टैमवर्थ में उतरा।
