निधास टी-20 ट्रॉफी : आखिरी गेंद पर कार्तिक के छक्के से भारत बना विजेता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/BCCI
आज निधास टी-20 ट्रॉफी त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। सब्बीर रहमान के 50 गेंदों पर 77 रनो की पारी की बदौलत बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 166 रनो का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत की तरफ से चहल ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 56 रन और दिनेश कार्तिक जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर नाबाद 29 (8) की धुआंधार पारी से भारत को सीरीज जितवाई।