टेनिस कोर्ट पर उतरेंगे नोवाक जोकोविक और डोमिनिक थिएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच कोरोना वायरस महामारी के बीच फिर से शुरू हो रहे टेनिस टूर्नामेंट आडरिया टूर में भाग लेंगे। जोकोविक के अलावा विश्व के नंबर 3 ऑस्ट्रेलिया के डोमिनिक थिएम, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, क्रोएशिया के बॉर्ना कोरिक और मारिन सिलिक के भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि हुई। टूर की शुरुआत 13 और 14 जून को बेलग्रेड में होगी।
