नोवाक जोकोविक ने तोड़ा लॉकडाउन का नियम, स्पेन में टेनिस कोर्ट पर खेलते दिखे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
नोवाक जोकोविक ने स्पेन में एक टेनिस कोर्ट पर जाकर लॉकडाउन नियम तोड़ा। जोकोविक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। जिसमें वो मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में दूसरे व्यक्ति संग खेलते दिख रहे हैं। सर्बिया के जोकोविक फिलहाल इस शहर में रह रहे हैं। स्पेन ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ ढील दी। यह स्पष्ट नहीं कि निर्देश का पालन नहीं करने पर उनपर जुर्माना लगा या नहीं?
