ATP फाइनल्स के पहले मैच में थिएम से हारे फेडरर, जोकोविच ने जीत से खोला खाता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को साल 2019 के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट ATP फाइनल्स के पहले मैच में ही 6 बार के चैंपियन रोजर फेडरर को डॉमिनिक थिएम के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं दुनिया के दूसरे रैंक के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने माटियो बेरेटिनी को हारकर जीत दर्ज की. दरअसल थिएम ने लगातार 5-7, 5-7 सेटों में फेडरर को धूल चटाई, वहीं जोकोविच ने माटियो को 6-2, 6-1 से पराजित किया.
