नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 36वीं बार जीता एटीपी मास्टर्स खिताब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डिएगो श्वार्टजमैन को 7-5, 6-3 से हराकर नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 36वीं बार एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीती। नोवाक ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इस मामले में उन्होंने राफेल नडाल को पछाड़ा। नडाल ने 35 और रोजर फेडरर ने 28 बार एटीपी मास्टर्स जीता। वो 5वीं बार इटालियन ओपन का खिताब जीतकर ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज चैंपियन बने। नंबर 1 टेनिस प्लेयर के रूप में उन्होंने 287 हफ्ते पूरे किए हैं।
