नोवाक जोकोविच ने जीता दुबई ओपन चैंपियनशिप का खिताब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फाइनल में यूनान के स्तेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब फिर अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने एक घंटे 17 मिनट तक चले इस मुकाबले में सितसिपास को एकतरफा मात देते हुए पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। इससे पहले जोकोविच ने सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।