अब टेरिटोरियल आर्मी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे धोनी, दोस्त ने किया खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
धोनी के दोस्त और व्यापारिक साझेदार अरुण पांडे बोले, 'मैं ये जानता था कि वो संन्यास लेंगे, लेकिन सही समय का मुझे नहीं पता था।' धोनी के अगले संभावित प्लान के बारे में अरुण बताते हैं कि, 'टेरिटोरियल आर्मी को धोनी ज्यादा वक़्त दे सकते हैं। वो बिजनेस और अन्य प्रतिबद्धताओं पर भी ध्यान दे सकेंगे।' धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उनको आर्मी में मानद उपाधि मिली है।
