अब बीसीसीआई से मांगिये कुछ भी जानकारी, बहुत जल्द आएगा आरटीआई के दायरे मे
Shortpedia
Content Team
पूर्व जस्टिस बीएस चौहान की अध्यक्षता में बनाये गये लॉ कमीशन ने बीसीसीआई को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पास बड़ा सुझाव भेजा है. लॉ कमीशन ने कहा है कि बीसीसीआई को भी आरटीआई के दायरे में लेकर आना चाहिए जिससे बोर्ड के कामकाज को लेकर पारदर्शिता और ज्यादा बढ़ेगी. बीसीसीआई अब तक प्राइवेट बॉडी की वजह से आरटीआई में नहीं आ रहा था. आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला होने के बाद बोर्ड के कामकाज को लेकर लगातार बदलाव करने का सिलसिला जारी है