अब अगस्त में होंगे कोरोना के कारण स्थगित हुए यूएफा चैंपियंस लीग के अंतिम-16 मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के कारण स्थगित हुए यूएफा चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के मैचों को 7 और 8 अगस्त को कराने पर विचार जारी है। इसके बाद बाकी 3 दिन में क्वार्टर फाइनल मैच होने की संभावना है। लीग के सेमीफाइनल मुकाबले 18 से लेकर 22 अगस्त तक इस्तांबुल में खेले जाने की उम्मीद है। लीग का फाइनल 29 अगस्त को हो सकता है। पहले फाइनल 30 मई को होने वाला था।
