टेनिस पुरुष डबल्स में नंबर वन ब्रायन बंधुओं ने किया सन्यास लेने का एलान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टेनिस में पुरुष डबल्स की सबसे सफल जोड़ी ब्रायन बंधुओं बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन ने 22 साल के अपने पेशेवर करियर को अलविदा कह दिया है। दोनों ने एक साथ 119 खिताब जीते हैं, जिनमें 16 ग्रैंडस्लैम, 39 एटीपी मास्टर्स 1000 और चार बार एटीपी फाइनल्स खिताब शामिल हैं। इसी को लेकर माइक ने कहा, 'हम दोनों को यह महसूस हो रहा है कि यह सही समय है।'