ओडिशा सरकार दुती चंद को देगी दोगुना इनाम, दुती चंद ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला धावक दुती चंद अब ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में दुती चंद ने 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। वहीं दुती ने अपने शरीर की बनावट को लेकर कहा कि मेरी लंबाई कम जरूर है, लेकिन रफ्तार ज्यादा है। साथ ही दुती के प्रदर्शन से खुश राज्य सरकार ने भी 3 करोड़ रु. के इनाम की घोषणा करते हुए उनके अभ्यास का खर्च उठाने को कहा।
