ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज का खुलासा, एक किडनी से हासिल की है सफलता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व भारतीय लांगजंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में आयोजित हुई IAAF वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। ओलंपियन अंजू बॉबी ने बताया है कि उन्होंने एक किडनी के सहारे यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा उन्हें पेन किलर से भी एलर्जी थी, लेकिन उन्होंने तमाम चुनौतियों को पार कर सफलता हासिल की है।