40,000 लकड़ियों से जापान में बनाया गया ओलिंपिक विलेज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओलम्पिक 2020 का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा। इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके अंतर्गत बुधवार को यहां लकड़ियों से बने ओलिंपिक विलेज का अनावरण किया गया। इसके निर्माण के लिए 63 नगर पालिकाओं द्वारा दान की गई करीब 40 हजार लकड़ियों का प्रयोग किया गया है। यहां खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए सभी सुविधाओं का बन्दोबस्त किया गया है।
