टी-20 विश्व कप से पहले ओमान ने मुंबई को दिया टी-20 मैच खेलने का न्यौता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ओमान क्रिकेट ने अगस्त के दूसरे हाफ में मुंबई की टीम को टी-20 मैचों के लिए होस्ट करने की इच्छा जाहिर की है। अक्टूबर-नवंबर में ओमान और UAE संयुक्त रूप से टी-20 विश्व कप होस्ट करने वाली हैं और मुंबई के खिलाफ मैचों को इसकी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएसन ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।