अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विराट ने बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की तस्वीर शेयर करके लिखा खास संदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
विराट कोहली ने बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की तस्वीर शेयर करके उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं। आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है।'
