आज ही के दिन 11 साल पहले भारत ने दूसरी बार जीता था क्रिकेट वर्ल्ड कप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से ठीक 11 साल पहले भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था। 2 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। वो टीम के कप्तान भी थे। इससे पहले 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था।
